शशांक सक्सेना सपा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

0
212

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सपा नेता शशांक सक्सेना को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है| उनके प्रशंसको नें उन्हें मनोनीत होनें पर बधाई दी |
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नें निवर्तमान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड गंगानगर कॉलोनी निवासी शशांक सक्सेना को फर्रुखाबाद जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर लखनऊ से लौटते वक्त शशांक सक्सेना ने कहा कि उन्हें जो पार्टी में जिम्मेदारी दी गई है वह उसकी निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करेंगे। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले 2009 से समाजवादी पार्टी में काम कर रहे हैं, सर्वप्रथम वह विधानसभा अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड बनाए गए, उसके बाद छात्र सभा में 2013 से 2018 तक 3 बार महानगर अध्यक्ष रहे, इसके बाद सन 2021 में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष भी रहे। जिला प्रवक्ता विवेक यादव ने बताया कि जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के जनपद से बाहर होने के कारण शशांक सक्सेना को उन्होंने फोन पर बधाई दी फर्रुखाबाद लोकसभा प्रभारी इरफान उल हक कादरी ने भी जिला महासचिव इलियास मंसूरी, पूर्व जिला अध्यक्ष युवजन सभा जितेंद्र यादव सिरौली के साथ जिला प्रवक्ता विवेक यादव के निवास पर शशांक सक्सेना को शुभकामनाएं दी|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]