फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गयी| जिसमें वृक्षारोपण जल्द से जल्द करानें के निर्देश दिये|
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को वृक्षारोपण का लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये एवं आगामी वर्ष के लक्ष्य के लिये साइड सलेक्शन करके 28 फरवरी तक गड्ढे तैयार करने के निर्देश दिये| बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्रा आदि अधिकारी रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


