शराब बांटने के शक में जिला पंचायत सदस्य दावेदार को पुलिस ने दबोचा, सपा नेताओं नें घेरा थाना

0
116

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) शराब वितरित करनें के शक में पुलिस नें जिला पंचायत सदस्य के दावेदार को हिरासत में ले लिया| जिसके बाद सपा नेता सचिन सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पंहुचे| जिसके बाद पुलिस नें उसे छोड़ दिया|
दरअसल पुलिस नें शराब वितरण करने के शक में ग्राम नगला वीरबल निवासी जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदार शीटू यादव को पुलिस नें दबोच लिया| जिसकी जानकारी सपा नेता सचिन सिंह यादव को हुई तो उन्होंने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ थाने का घेराव कर दिया| काफी देर पुलिस से वार्ता कि इसके बाद जाँच में शीटू निर्दोष साबित होंने पर उन्हें रिहा कर दिया गया|
मिली जानकारी के अनुसार सपा के एक निवर्तमान व्लाक प्रमुख ने पुलिस को सूचना दी कि शीटू ने जो शराब बांटी उसी को पीकर नगला खरा निवासी 70 वर्षीय महाराम सिंह यादव की मौत हो गयी| जिसके चलते पुलिस में शीटू को पकड़ा| बाद में उसे रिहा कर दिया| पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह उर्फ मुन्नू बाबू, यशवीर आर्य आदि रहे|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]