शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी के गोली मारी

0
173

फर्रुखाबाद: (कमालगंज) थाना क्षेत्र के पेरी नवादा निवासी नशेड़ी यादराम वर्मा ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी को गोली मारकर घायल कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

[adrotate banner="3"]

शनिवार दोपहर बाद यादराम ने अपनी पत्नी से दारू पीने के लिए पैसे मांगे जिस पर पत्नी ने ना नुकर कर दी। आक्रोषित यादराम ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और जब इतने से भी दिल नहीं भरा तो यादराम ने बक्से में रखा तमंचा निकाल कर पत्नी के ऊपर गोली चला दी। गोली आशा देवी के उल्टे हाथ में लगी। आरोपी ने 108 नम्बर पर फोन किया और पत्नी को मौके पर ही तड़पता छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने 100 डायल को सूचना दी। 100 डायल पुलिस ने थाना पुलिस को अवगत कराया। घायल को सीएचसी कमालगंज भर्ती कराया गया। जहां से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुनील यादव को जानकारी होने पर सीएचसी पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद घटना स्थल का निरीक्षण करने के लिए निकल गये। लेकिन महिला आशा देवी का कहना है कि पति ने उसके साथ मारपीट की थी। गोली उसने अपने खुद ही मारी है। थानाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]