शराब के नशे में चली थी गोली , किन्नर की शिष्या गिरफ्तार

0
196

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) पुलिस नें किन्नर की गोली लगनें से मौत के मामले में उसकी शिष्या को गिरफ्तार कर लिया |
थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पकरिया रूनी चुरसाई निवासी रामशंकर ऊर्फ सुनीता किन्नर पुत्री राम स्वरूप को मोहम्मदाबाद के क्षेत्र नगला चूड़ा मुरहास में जमीन उसके गुरु द्वारा मिली थी जिस पर वह मकान बनाकर रह रहा था। उसके साथ में ही उसकी शिष्या सोनी पाण्डेय पत्नी सुशील पाण्डेय निवासी बसेली नबावगंज भी रह रही थी| सुनीता किन्नर की गोली लगनें से मौत 28 अगस्त की रात हो गयी थी| पुलिस ने उसकी शिष्या सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया| पुलिस नें अनुसार सोनी और उसके गुरु सुनीता नें पहले शराब पी, जिसके बाद सोनी नें अपने घर जानें को कहा, लेकिन सुनीता नें मना कर दिया | शराब के नशे में विवाद हुआ और किन्नर सुनीता तमंचा निकाल कर ले आया| उससे तमंचा पकड़ने के चक्कर में गोली चल गयी और किन्नर सुनीता की मौत हो गयी| कोतवाल मनोज भाटी और उनकी टीम नें महिला सोनी पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]