शमीम हत्या काण्ड: फिरोजाबाद से खाली हाथ लौटी पुलिस

0
124

FARRUKHABAD : गला रेतकर रिक्शा चालक शमीम पुत्र हामिद की हत्या को चार दिन गुजर जाने के बाद पुलिस अभी भी अंधेरे में तीर मार रही है। जांच के लिए फिरोजाबाद गई पुलिस टीम खाक छानकर बैरंग लौट आयी। फिलहाल पुलिस को अभी भी यकीन है कि शमीम के हत्या का आरोपी फिरोजाबाद में ही मिलेगा।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”18″]

विदित है कि बीते 10 अगस्त की रात शमीम को दारू पिलाकर मौत के घाट उतार दिया गया था। घटना मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के बजरिया चैकी के अन्तर्गत रेलवे क्रांसिंग के निकट हुई थी। विवेचना में जुटी थाना पुलिस मृतक की पत्नी शाहना उर्फ पप्पी के वयानों के आधार पर फिरोजाबाद हत्यारे को ढूंढने के लिए जाना पड़ा। लेकिन फिरोजाबाद में पुलिस को कोई पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं। वहीं दूसरी तरफ पुलिस की जांच मृतक की पत्नी शाहना के इर्द गिर्द घूम रही है। पुलिस का यह भी मानना है कि शाहना ने अभी तक जो बताया वह पर्याप्त नहीं हैं। वह अपने अंदर और कई राज दफन किये है।

[bannergarden id=”11″][bannergarden id=”17″]

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा श्रीकांत यादव ने बताया कि पुलिस अभी भी किसी भी ठोस सबूत को हासिल नहीं कर पायी है, जांच जारी है।

[adrotate banner="2"]