शमशाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

0
33

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर मंगलवार को नगर में सुबह 11 बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य लोगों में देश के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही आगामी 15 अगस्त को लेकर देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एबी इंटर कॉलेज से हुआ। यात्रा कस्बे के मुख्य चौराहे से होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत ने कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन लोगों को देश के प्रति जागरूक करने और उनके मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने सभी भारतीयों से आगामी 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।मंडल प्रभारी विकास पांडेय ने देश के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों को सम्मानित करने का आह्वान किया। यात्रा के समापन के बाद लोगों ने मुख्य चौराहे स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर बीके गंगवार, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष आदेश शाक्य, सुनील रावत, कुंवरजीत राजपूत, रामलखन राजपूत, सुभाष वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]