ब्लाको व जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण नामांकन जारी

0
215

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) शनिवार को सुबह 8 बजे से शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन करानें का दौर जारी है। नामांकन शाम 5 बजे तक होगा।

[adrotate banner="3"]

शनिवार को नामांकन करने के लिए जाने वालों की सघन तलाशी एनआईसी गेट के सामने हुई। बिना पहचान पत्र के किसी को भी भीतर जाने की इजाजत नही है। भाजपा 11 बजे से 1 बजे के बीच जिला पंचायत के नामांकन करेगी।  विकास खंड कार्यालयों पर काफी लंबी लाइन नामांकन जमा करनें वालों की लगी देखी गयी।  जिला मुख्यालय पर जिला पंचायत सदस्य के लगभग 11 बजे तक लगभग एक दर्जन से अधिक नामांकन हो चुके हैं।

 

ब्लाकों पर टूट रही सामाजिक दूरी

ब्लाक मुख्यालयों पर लंबी लंबी लाइन लगीं हैं। सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। कमालगंज में भी सर्वाधिक भीड़ नजर आ रही है। बढ़पुर विकास खंड परिसर भी भीड़ से पटा पड़ा है। (जारी)

[adrotate banner="2"]