फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
ज्ञापन में कायमगंज नगर की यातायात और व्यापार व्यवस्था से संबंधित कई मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। युवा जिलाध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने शहर में बढ़ती अव्यवस्था को देखते हुए ई-रिक्शा के लिए रूट निर्धारित करने तथा वनवे व्यवस्था लागू किए जाने की मांग रखी। उनका कहना था कि इससे जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।
जिलाध्यक्ष आदेश अग्निहोत्री ने मंडी में आग लगने से प्रभावित व्यापारियों को आर्थिक सहायता और मुआवजा दिलाने की मांग प्रशासन के समक्ष रखी। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यापारी अभी भी नुकसान से उबर नहीं पाए हैं, ऐसे में उन्हें राहत मिलना जरूरी है।
इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों से जुड़ी अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष रखते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुपम अग्रवाल, युवा जिलामहामंत्री प्रबल माहेश्वरी, जिला मंत्री ऋषभ पालीवाल, युवा जिला चेयरमैन ऋषि बंसल, जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, फर्रुखाबाद अध्यक्ष अमन जैन, फतेहगढ़ अध्यक्ष संदीप सक्सेना, सेंट्रल जेल मंत्री विशाल सिंह और उपाध्यक्ष अमरदीप सिंह रहे।
व्यापार मंडल ने डीएम को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन, उठाईं व्यापारियों की समस्याएं





