फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा पुलिस से अभद्रता करने में शांति भंग में चालान किया गया है |
शहर के रेलवे रोड निवासी संजीब मिश्रा बॉबी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हैं | मंगलवार दोपहर को संजीव मिश्रा के वाहन से दूसरे वाहन में टक्कर हो गई। जिससे पुष्पेंद्र के चोट आ गई। पुलिस संजीव मिश्रा को कोतवाली ले गई। कोतवाली में संजीव ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता कर दी। इस पर पुलिस सख्ती से पेश आई। कोतवाली प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि संजीव मिश्रा शराब के नशे में थे। उनका शांतिभंग में चालान किया गया है।
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

