व्यापारी नेता को दबंग ने पीटा

0
136

फर्रुखाबाद : शहर के मोहल्ला गनेश प्रसाद स्ट्रीट निवासी आनंद कुमार गुप्ता को तगादा करने पर दबंगों ने पीट दिया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर व्यापारी का मेडिकल कराया|

[adrotate banner="3"]

मिश्रा गुट नगर व्यापार मंडल में पदाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता की लिंजीगंज में दुकान है। शहर कोतवाली क्षेत्र के ही मोहल्ला बूरा वाली गली निवासी दबंग दिवारीलाल गुप्ता ने देर शाम आनंद कुमार के साथ मारपीट कर दी| आनन्द का कहना है कि उन्हें गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी| आनन्द के अनुसार एक लाख रुपये दिवारीलाल पर उधार हैं। वह अपने रुपये मांगने गए थे। उसी समय दिवारीलाल वह आक्रोशित होकर मारपीट करने लगे| उनके कपड़े फट गए और उन्हें चोट भी लगी| पुलिस ने आनंद का लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया| पुलिस जाँच में जुट गयी है |

[adrotate banner="2"]