फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राज्य कर विभाग के सौजन्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर “व्यापारी कल्याण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान पर जनपद के सर्वाधिक टर्नओवर वाले निवेशकों को सम्मानित किया गया। एनके फैब्रिक के नरेश कुमार साध के प्रतिनिधि को 54.99 करोड़ रुपये के सर्वाधिक टर्नओवर के लिए प्रथम सम्मान दिया गया। दूसरे स्थान पर रस्तोगी इंटरप्राइजेज की श्रीमती शालिनी के प्रतिनिधि को 37.22 करोड़ रुपये के टर्नओवर के लिए सम्मानित किया गया, जबकि तीसरे स्थान पर आरएस कंस्ट्रक्शन के सुधाकर कटियार को 21.16 करोड़ रुपये के टर्नओवर के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य फर्म स्वामियों को भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह ने देश और समाज के लिए त्याग एवं समर्पण की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय भामाशाह ने उन्हें भारी मात्रा में धन और स्वर्ण देकर आर्थिक सहयोग किया, जिससे मेवाड़ के पुनरुत्थान और स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति मिली। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों और उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है तथा व्यापारी वर्ग राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है।
फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) व्यापारी कल्याण दिवस पर भामाशाह जयंती मनाई गई, जनपद के बड़े निवेशक हुए सम्मानित
फर्रुखाबाद। राज्य कर विभाग के सौजन्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर “व्यापारी कल्याण दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुर के विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर मुख्य अतिथि रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर जनपद के सर्वाधिक टर्नओवर वाले निवेशकों को सम्मानित किया गया। एनके फैब्रिक के नरेश कुमार साध के प्रतिनिधि को 54.99 करोड़ रुपये के सर्वाधिक टर्नओवर के लिए प्रथम सम्मान दिया गया। दूसरे स्थान पर रस्तोगी इंटरप्राइजेज की श्रीमती शालिनी के प्रतिनिधि को 37.22 करोड़ रुपये के टर्नओवर के लिए सम्मानित किया गया, जबकि तीसरे स्थान पर आरएस कंस्ट्रक्शन के सुधाकर कटियार को 21.16 करोड़ रुपये के टर्नओवर के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य फर्म स्वामियों को भी प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि दानवीर भामाशाह ने देश और समाज के लिए त्याग एवं समर्पण की मिसाल कायम की। उन्होंने कहा कि मेवाड़ के वीर योद्धा महाराणा प्रताप के संघर्ष के समय भामाशाह ने उन्हें भारी मात्रा में धन और स्वर्ण देकर आर्थिक सहयोग किया, जिससे मेवाड़ के पुनरुत्थान और स्वतंत्रता संग्राम को नई शक्ति मिली। विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों और उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है तथा व्यापारी वर्ग राष्ट्र निर्माण का मजबूत आधार है।



