वैदिक अनुष्ठान के साथ नेहा नर्सिंग होम का भव्य शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:वैदिक अनुष्ठान के साथ नेहानर्सिग होम का भव्य शुभारम्भ किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में लोग पंहुचे| नव निर्मित अस्पताल में मरीजों के बेहतर उपचार के लिए बेहतर प्रबंध किये गये है|
चिकित्सक मनोज मल्होत्रा वर्षो से मरीजों का उपचार कर रहे है| नगर के लोहाई रोड बाबू जी गली में स्थित उनके उसी नर्सिंग होम को बड़ा रूप दिया गया है| जिसके बाद उसको नेहा नर्सिंग होम एवं कार्डियक केयर सेंटर नाम दिया गया है| रविवार को सुबह सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी की मौजूदगी में शुभारम्भ से पूर्व भजन कीर्तन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी दी|
इसके बाद अस्पताल के प्रबन्धक विनोद अग्निहोत्री की माँ धेनुका देवी अग्निहोत्री ने फीता काटकर शुभारम्भ किया| सदर विधायक ने कहा कि नेहा नर्सिंग होम क्षेत्र की जनता के लिए वरदान साबित होगा|
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 भूदेव राजपूत,डॉ0 मनोज मल्होत्रा,डॉ0 कैसर खां,डॉ0 राहुल राजपूत,डॉ0 रत्नेश वाजपेयी,मुकेश शुक्ला,प्रखर पाण्डेय,ज्योति अग्निहोत्री,रिंकू पाण्डेय,रविन्द्र भदौरिया,उपेन्द्र आदि रहे|