फर्रुखाबाद : बीते 21 फरवरी 2012 से वेतन की मांग कर रहे ग्राम पंचायत अधिकारियों ने सोमवार को पुन: जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर अपनी समस्याओ सहित वेतन दिलाये जाने की मांग की है।
[adrotate banner="3"]
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने मांग की है कि कर्मचारियों की तरफ से बीते 21 फरवरी 2012 को मुख्य विकास अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया था। लेकिन समस्या न सुलझने पर पुन: जिलाधिकारी को 5 सितम्बर को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया। परन्तु समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। समस्याओ का निस्तारण न होने पर संगठन के कार्यकर्ताओ ने रोष व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत अधिकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए उनकी समस्या को अति शीघ्र हल कराया जाये। जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
[adrotate banner="2"]


