वृद्व को तेज रफ्तार मैजिक ने रौंदकर मौत के घाट उतारा

0
134

फर्रुखाबाद: थाना जहानगंज के कंझाना रतनपुर निवासी 55 वर्षीय जयवीर सिंह पुत्र रतन सिंह को उस समय तेज रफ्तार मैजिक ने रौंदकर मौत के घाट उतार दिया जब वह अपने खेतों को देखने के लिए सड़क के किनारे खड़ा था।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के मुताबिक जयवीर सिंह के परिवार में कोई नहीं था। पत्नी की मौत काफी वर्षों पहले ही हो गयी थी। कोई संतान न होने की बजह से जयवीर सिंह के भांजे उनके साथ रहते थे। शाम को जयवीर सिंह अपने खेत देखने के लिए पड़ोसी गांव बिरिया नगला के पास सड़क पर खड़े थे। तभी बगैर नम्बर की नई टाटा मैजिक ने जयवीर सिंह के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे रिफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर वृद्व को परिजनों ने मिशन अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जहानगंज ने बताया कि ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

[adrotate banner="2"]