महंगा पड़ा महिला को बाइक सवारों से लिफ्ट मांगना

0
103

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी बीरमती पत्नी वीरेन्द्र के उस समय महंगा पड़ गया जब उसने एक अनजान व्यक्ति से बाइक पर बैठने के लिए लिफ्ट मांग ली। बाइक सवारों की मंशा की जानकारी होने पर महिला चलती हुई बाइक से कूद पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी।

[adrotate banner="3"]

मिली जानकारी के मुताबिक महिला बीरमती कई दिनों से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के पीछे एक तांत्रिक के पास टोना निकलवाने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवार युवक मिल गये। महिला ने उनसे लिफ्ट मांगी। जिस पर बाइक सवारों ने महिला को मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। लेकिन बाइक जब रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो बाइक सवार युवकों ने महिला के कहने पर मोटरसाइकिल नहीं रोकी और गाड़ी भगा दी। अपनी इज्जत और पैसे को खतरे में देख कर आखिर महिला को जब दूसरा रास्ता न दिखा तो वह चलती हुई मोटरसाइकिल से ही कूद पड़ी। बाइक सवार युवक यह देखकर महिला को घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गये। सूचना मिलने पर उसे अस्पताल में स्थानीय लोगों ने भर्ती कराया।

[adrotate banner="2"]