फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)”वृक्षारोपण महाकुंभ-2026″ के तहत रविवार को जनपद में एक ही दिन में 40 लाख 93 हजार पौधों का रोपण किया गया। ग्राम दरौंदी और पट्टीपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने पीपल, पाकड़ और बरगद (हरिशंकरी) के पौधे त्रिकोण स्वरूप में रोपित कर अभियान का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विकास परियोजनाओं के साथ हरित वातावरण को भी प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जनआंदोलन बताते हुए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने की। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, एनसीसी कैडेट और स्कूली बच्चों ने भी वृक्षारोपण किया।
वृक्षारोपण महाकुंभ में फर्रुखाबाद ने लगाया 40.93 लाख पौधों का रिकॉर्ड
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



