विवेकानंद जयंती पर एक सैकड़ा विद्यार्थियों को मिला स्मार्टफोन

0
127

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) फतेहगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन पर राष्ट्रीय युवा दिवसमनाया गया| जिसमे
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत अध्ययनरत युवाओ के तकनीकी विकास के लिये जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का वितरण किया गया|

अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति ने बताया कि अभी 100 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए गये है, जल्दी ही स्नातक में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन दिए जायेंगे| मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा ने विद्यार्थियों से कहा कि स्मार्टफोन का उपयोग
अपनी पढ़ाई में करे| सांसद ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द नौजवानों के प्रेरणा स्रोत है,स्वामी जी ने संपूर्ण विश्व में भारत का सर ऊंचा किया था,उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी जी के पद चिंन्हों पर चलने के लिये प्रेरित किया| सांसद द्वारा सभी को स्वच्छता शपथ भी दिलाई गई| कार्यक्रम में ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अभिषेक चौहान आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]