विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

0
210

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। गांव सबलपुर निवासी 23 वर्षीय अनामिका पत्नी अमित ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी चार वर्ष पूर्व जनपद फिरोजाबाद में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और जेठ दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। अनामिका ने बताया कि दो दिन पूर्व ससुराल पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। मायके पहुंचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे राजेपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की मौसी आरती ने बताया कि अनामिका का दो वर्ष का एक पुत्र भी है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार प्रताड़ना और मारपीट के चलते उसकी हालत खराब हो गई। वहीं थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]