विवाहिता की हत्या में पति व सास पर मुकदमा दर्ज

0
249

फर्रुखाबाद: बीती रात फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवदिया में एक विवाहिता की महज मोटरसाइकिल व चंद रुपयों के लिए गला दबाकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके चलते पुलिस ने पति व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।

[adrotate banner="3"]

बताते चलें कि मृतक विवाहिता पूजा का पति राहुल चतुर्वेदी फतेहगढ़ के एक नर्सिंगहोम में काम कर रहा था। पूजा के पिता संतोष चतुर्वेदी निवासी आश्रम रोड, राजा का बाग मैनपुरी ने आरोप लगाया कि पूजा का पति राहुल व सास नारायणीदेवी मोटरसाइकिल के अलावा अन्य रुपयों की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित करते थे। जिसके चलते उन्होंने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी व फरार हो गये। एक परिचित की सूचना पर पहुंचे पूजा के पिता संतोष ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

संतोष चतुर्वेदी के पहुंचने के बाद पुलिस ने उसकी तहरीर पर पूजा की सास नारायणीदेवी व पति राहुल चतुर्वेदी के खिलाफ दहेज के चलते हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल दोनो आरोपी अभी भी फरार हैं।

[adrotate banner="2"]