फर्रुखाबाद:झगड़ा होने की सूचना पर गये सिपाही को दबंगों ने जमकर पीट दिया| पुलिस ने डेयरी वाले तीन आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला गढ़ी नवाब न्यामत खां पूर्व रेलवे रोड निवासी ऋषभ कठेरिया व अजय कठेरिया ने शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना देकर बताया कि कुछ दबंग युवक उनके घर में जबरन घुस गये है और गाली-गलौज कर रहे है| सूचना मिलने पर रेलवे रोड चौकी के सिपाही मौके पर आ गये| अचानक मौके पर मौजूद दबंग पुलिस पर भी हमलावर हो गये| सिपाही को जमकर पीट दिया| पुलिस ने ऋषभ कठेरिया की तहरीर पर मोहल्ला बागकूंचा निवासी डेयरी वाले डब्बू मिश्रा, सुशील कुमार व अमन मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाल संजीव राठौर ने बताया कि सिपाही विजेंद्र से आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह बाइक सहित गिर गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विवाद की सूचना पर गये सिपाही के साथ मारपीट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


