दीवार पर उकेरे पर्यावरण रक्षा के रंग

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: युवाओं ने एक नई सोच के साथ पर्यावरण बचाने की मुहीम के चलते दीवार पर रंगो के माध्यम से संदेश दिया है| जो समाज के लिये नई दिशा देने का काम करेगा|
शहर के जवाहर लाल नेहरु स्कूल में लीड संस्था की तरफ से पलक रस्तोगी की टीम पंहुची| जंहा सभी ने दीवार पर रंगों के माध्यम से एक संदेश दिया| जिसमे लिखा गया कि प्रकृति का ना करो हरण आओ बचाये पर्यावरण| इस दौरान ऋतूराज राठौर, कुलदीप मिश्रा, अभिनव, स्वाती गुप्ता आदि रहे|