फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) भाजपा नेता विमल कटियार को उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपरण सहकारी संघ का निर्विरोध सभापति मनोनीत किया गया| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर बनी हुई है |
उत्तर प्रदेश आलू विकास एवं विपरण सहकारी संघ के सातनपुर आलू मंडी स्थित कार्यालय में हुए नामांकन के दौरान केवल विमल कटियार का नामांकन दाखिल हुआ| दूसरे किसी का नामांकन दाखिल ना होनें से विमल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया| इसके बाद संचालक मंडल की बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे सभापति विमल कटियार ने कहा कि संस्था काफी समय से सुस्त चल रही है| सभापति नें कहा कि हर हाल में सरकार से प्रयास कर किसानों को आलू की समस्याओं से निजात दिलायी जायेगी|जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, विधायक सुशील शाक्य, विधायक डा. सुरभि,भूदेव राजपूत, शैलेन्द्र सिंह राजपूत,संजीब गुप्ता,अशोक कटियार, धीरेन्द्र वर्मा, विकास पाण्डेय, अभिषेक वाथम, धर्मेन्द्र कटियार, विश्वास गुप्ता, अभय कठेरिया,अरविन्द वर्मा आदि रहे|
विमल कटियार आलू विकास एवं विपरण सहकारी संघ के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित




