फर्रूखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)77 वर्ष पूर्व आज ही के दिन भारत का बंटवारा हुआ था और पाकिस्तान के रूप में एक नया राष्ट्र अस्तित्व में आया था। देश के बंटवारे की बरसी को देशभर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसी सिलसिले में स्व. ब्रह्मदत्त स्टेडियम
फतेहगढ़ में आयोजित, भारत के विभाजन के समय हुये अभूतपूर्व मानव विस्थापन और जबरन पलायन को प्रदर्शित करने व विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी कमलावती सिंह द्वारा किया गया|
प्रदर्शनी का अवलोकन जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न स्कूलों के आये हुये लगभग 1000 बच्चों व शिक्षकों द्वारा किया गया| प्रदेश उपाध्यक्ष नें कहा कि भारतवासी बंटवारे का दर्द भूल नहीं सकते और इसी दर्द को याद करते हुए 14 अगस्त को हर वर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की बात कही थी। सांसद मुकेश राजपूत नें कहा कि 14 अगस्त 1947 को भारत के दो टुकड़े हुए और पाकिस्तान अलग देश बन गया। इतना ही नहीं इस बंटवारे के दौरान दोनों तरफ दंगे भड़के और हिसा में लाखों लोगों की जान चली गई। इन दंगों में भारत ने जो दर्द झेला उसका दर्द आज भी हजारों लोगों के दिलों में जिदा है।
विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर व जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता व जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुभाष चन्द्र प्रजापति, बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद, आदि मौजूद रहे।
विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस की प्रदर्शनी ने दिखाई झांकी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


