विभाग ने दलालों के हवाले कर दी सरकार की योजनायें: सपा

0
107

spaaaspaa-vishavs-vijayयूपी भवन निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पंहुचे मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा की मोदी ने मगरमच्छ की जगह लाखो मछली मार दी है| वही पूर्व मंत्री और विधायक नरेन्द्र सिंह यादव ने तो विभाग को दलाली का अड्डा तक बता दिया| दर्जा प्राप्त मंत्री ने कुल 14 सौ लाभार्थियों को साइकिल वितरण कर अपनी पीठ ठोकी|nrnedr-singhशहर के कादरी गेट स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा की कालाधन वालो ने अपना पैसा सफेद कर लिया है और आम आदमी को दो हजार रुपये के लिये लाइन में लगना पड़ रहा है| मोदी की व्यवस्था से आम जनता आहत है| सदर विधायक विजय सिंह के पुत्र बिक्की सिंह ने कहा आने वाले 2017 में चारो सीटो पर सपा को जनता जीत दिलायेगी| क्योंकि मोदी सरकार से जनता परेशान हो गयी है|

[adrotate banner="3"]

भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा की मोदी ने जनता को कैश लैश किया है जनता विधान सभा चुनाव में उन्हें वोट लैश कर देगी| विधायक नरेन्द्र सिंह विभाग पर खासे खफा दिखे| उन्होंने कहा की श्रम विभाग ने योजनाओ के विषय मे नही बताया इसी लिये ठीक से प्रचार नही हो पाया|साइकिले जादा है और लाभार्थी कम आये है| उन्होंने मंच से यह भी कहा की योजनाओ को विभाग ने दलालों के हबाले कर दिया| उन्होंने कहा की लापरवाही करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|

दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जगदेव सिंह यादव ने कहा की प्रदेश में 31 लाख मजदूरों के पंजीकरण किये गये| उन्हें लाभ भी दिया जा रहा है| लेकिन मोंदी ने मजदूरो के साथ भी नाइंसाफी की| उन्होंने मगरमच्छ की जगह लाखो मछली को अपना शिकार बनाया| उन्होंने आये लाभार्थियों को साइकिल का वितरण किया| जिलाध्यक्ष विश्वास गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह, जितेन्द्र यादव सिरोली वाले, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव,समीर यादव, चाँद खां आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]