डीएसओ कार्यालय के बाहर महिलाओं ने किया रोड जाम

0
110

jaamफर्रुखाबाद : जिला पूर्ति कार्यालय के सामने राशन कार्ड फार्मों की आन लाइन फीडिंग में धांधली का आरोप लगाकर आक्रोशित महिलाओं ने रोड जाम कर नारेबाजी की| अफसरों के भरोसे के बाद जाम खोला जा सका|

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद व फतेहगढ़ शहर से आयी तकरीबन 50 महिलायों ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएसओ कार्यालय राशन कार्ड फार्मों की आन लाइन फीडिंग के सम्बंध में पहुंचीं और कोटेदारों द्वारा राशन न देने की शिकायत की। इस पर विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि अभी उन लोगों के नाम आन लाइन फीड नहीं हुए हैं। महिलाओं ने कहा कि उन लोगों ने चार बार फार्म भरकर जमा किए हैं, इसके बावजूद भी हर बार खो जाते हैं। कर्मचारियों ने उनसे पुन: फार्म भरकर देने को कहा। इससे महिलाएं आक्रोशित हो गयीं और कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य मार्ग पर आकर बैठ गयीं। जिससे जाम लग गया।

इसी बीच डीएम व एसपी उधर से गुजरे। जाम लगा देख उन्होंने कार्यालय पहुंचकर महिलाओं को वहीं बुला लिया और बात की। उन्होंने तत्काल उनके फार्म आन लाइन फीड कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। संगीता, सबीना, शहनाज, रोशनी, कंचन देवी, मनोरमा, शकुंतला, सुहागा देवी आदि मौजूद रहीं।

[adrotate banner="2"]