10 दिन बाद भी नही खुला विपिन की हत्या का राज

0
177

vipin-urf-kllu12फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) बीते 28 सितम्बर को थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर में मिली अज्ञात युवक की लाश की शिनाख्त 27 वर्षीय विपिन उर्फ़ कल्लू पुत्र रामलोचन यादव निवासी  शहजंहापुर के कांठ गुडगमा के रूप में उसके पिता ने की थी| पुलिस और परिजनों को मृतक कल्लू के दोस्त आदेश पर हत्या का शक है| लेकिन घटना के दस दिन बाद भी विपिन की हत्या से पर्दा नही उठ सका है| पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है|

[adrotate banner="3"]

विपिन उर्फ़ कल्लू 27 सितम्बर को अपनी हीरोहोंडा बाइक से अपने दोस्त आदेश के रिश्तेदारी के लिये निकला था | घर से निकलने के बाद वह घर नही उसकी लाश लौटी| पिता रामलोचन यादव, माँ प्रभादेवी रो-रो कर बदहाल है| लेकिन पुलिस की जाँच है की अभी कछुआ चाल ही चल रही है| मृतक विपिन का शातिर दोस्त आदेश अभी तक पुलिस व परिवार को चकमा दे रहा है| घटना के बाद से ही विपिन का दोस्त एक रहस्य बना हुआ है| पुलिस का कहना है कि जब आदेश मिले तभी घटना की गुत्थी सुलझ सकती है| वही बता सकता है कि खून उसने किया या किसी और ने|

थानाध्यक्ष अजय चौहान ने बताया कि अभी जाँच चल रही है| जल्द खुलासा किया जायेगा|

[adrotate banner="2"]