फर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीनगला निवासी अपनी पुत्री रेखादेवी पत्नी हरीश वाथम के घर आये 65 वर्षीय वृद्ध राम लडैते की शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी| पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
[adrotate banner="3"]
रामलडैते बीते दिन अपनी पुत्री रेखा और दामाद हरीश से मिलने आये थे| बेटी-दामाद पूर्णागिर दर्शन कर लौटे थे| शनिवार सुबह वह शौच करने के लिये खेतो की तरफ जा रहे थे| तभी रेलवे लाइन क्रास करते समय बांद्रा एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी| घटना होने के बाद भीड़ लग गयी | परिजनों को सूचना दी गयी| सूचना पर बदहवास परिजन भी आ गये| उन्होंने बताया कि रामलडैते को कम सुनाई देता था और आँखों की रोशनी भी कम थी|
थाने के दरोगा के सी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|
[adrotate banner="2"]


