विधिक जानकारी न होने से समाज हो रहा विभिन्न लाभों से वंचित

0
157

FARRUKHABAD : अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के लिंजीगंज स्थित जिला कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक राजपूत ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ मूकदर्शक न बनें। विधिक जानकारी न होने से समाज कई लाभों से वंचित हो रहा है।

[adrotate banner="3"]

प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक राजपूत ने कहा कि वर्तमान में शिक्षित समाज की स्थिति चिंताजनक है। उसका शोषण इस बजह से हो जाता है क्योंकि उसे कानून और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को अपने अधिकारों के प्रति लड़ाई लड़ने व सरकारी लाभों को प्राप्त करने के लिए जानकारी अर्जित करने की बात कही।

[bannergarden id=”8″]

प्रदेश सचिव सुरजीत सिंह तोमर ने कहा कि इस समय मानवाधिकार का उल्लंघन हर तरफ देखने को मिल रहा है। यदि एफआईआर दर्ज नहीं होती, पुलिस कार्य में विफलता, महिला उत्पीड़न, दहेज हत्यायें, सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार आदि मामले मिलते हैं तो अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन को लिखित रूप से अवगत करायें। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को लोक अदालत व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पहुंचायें। हो सके तो अधिकतर मामले सुलह समझौता के माध्यम से ही निबटायें। इस दौरान बरेली जोन अध्यक्ष रामपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, बदायूं से राजकुमार सिह, फर्रुखाबाद से दीपक गुप्ता, विष्णुनरायण त्रिवेदी, आशुतोष सिंदल, सुरेश गुप्ता, चन्द्रप्रकाश, अमित गुप्ता, अजय कुमार, अनुज आदि लोग मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]