विधार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा प्रभावी संगठन

0
191

abvpफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का 68 वां स्थापना दिवस मनाया गया| जिसे राष्ट्रीय छात्र दिवस की संज्ञा दी गयी| इस दौरान वक्ताओ ने संगठन को विश्व का सबसे बड़ा प्रभावी संगठन बताया|

[adrotate banner="3"]

नगर के भारतीया महा विधालय में आयोजित विधार्थी परिषद के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये बीजेपी नेता दिलीप भारद्वाज ने कहा कि विधार्थी परिषद स्वामी विवेकानन्द के पद चिन्हों पर चलकर आज विश्व का सबसे बड़ा व प्रभावी संगठन बना है| स्वामी विवेका नंद. सुभाष चन्द्र बोस के विचार, चरित्र छात्रो व युवाओ में भरने का कार्य अभाविप निरंतर करता रहा है|

विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश सह मंत्री अभिषेक त्रिवेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुये कहा कि छात्रों का समाज के बीच रहकर देश के लिये कार्य करने वाला यह छात्र संगठन निरंतर बढ़ता जा रहा है| मुख्य वक्ता प्रांत प्रमुख टीएसबीपी प्रमुख प्रताप सिंह ने संगठन के 68 वर्षो की उपलब्धियों व इतिहास पर प्रकाश डाला| जिला प्रमुख अखिलेश पाण्डेय ने नही कार्यकारणी की घोषणा की|

कार्यक्रम में प्रमुख र्रूप स शशांक, अनुज, मनीष, भरत, संजय, गौरव, गोविन्द शुक्ला, रजत कटियार, प्रफुल्ल शुक्ला,, रानू दीक्षित, मनोज कुमार, कार्तिक शुक्ला, अंकित आदि मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]