विधार्थी परिषद ने फूंका एएमयू के डिप्टी चांसलर का पुतला

0
203

फर्रुखाबाद: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर लगाने के विरोध में वाइस चांसलर का पुतला फूंक कर विरोध जताया है|
संगठन के जिला संयोजक आकाश बाजपेयी के नेतृत्व में विधार्थी परिषद कार्यकर्ता चौक पर एकत्रित हुए और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर टांगने के विरोध में एएमयू के वाइस चांसलर मोहम्मद तारिक मंसूर का पुतला फूंक कर विरोध जताया| संगठन ने कहा कि जिन्ना पाकिस्तान का जनक था| उसकी तस्वीर टांगकर एएमयू लगातार देश विरोधियों को ताकत देने काम कर रही है|
मो० तारिक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही साथ निलंबन भी करने की मांग की है| राहुल शर्मा,पंकज शाक्य,शिवम कुशवाहा,सुमित चतुर्वेदी,अनुशील,अनुज वाथम,आकाश,अक्षय,रोहित आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]