विधायक सुशील शाक्य के खिलाफ दी तहरीर

0
220

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) क्षत्रिय समाज के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग से भड़की करणी सेना नें विधायक सुशील शाक्य के खिलाफ थानें में तहरीर दी है| पुलिस जाँच कर रही है|
श्री राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह नें संगठन के पदाधिकारियों के साथ कादरी गेट थानें पंहुच कर विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य के खिलाफ थानाध्यक्ष राजेश राय को तहरीर दी| जिसमे आरोप लगाया कि बीते बुधवार 12 अप्रैल को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज को लेकर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया|जिससे क्षत्रिय समाज के मान-सम्मान का हनन हुआ है| जिससे क्षत्रिय समाज में विधायक के खिलाफ रोष है| लिहाजा करणी सेना नें विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें की मांग की है| इस दौरान विवेक परमार, उदयराज सिंह ,शनि सिंह, जनार्दन परमार, अभिषेक परमार, विनय सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]