थके-हारे भाजपा कार्यकर्ताओं में हवा भरने की कवायद

0
111

फर्रुखाबाद: बीते विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के खेमे में दोबारा जोश भरने के लिए नवभारत सभा भवन में भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरकर आने वाले नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात कही।

[adrotate banner="3"]

ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभाभवन में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं में पुनः सक्रिय होकर कार्य करने की अपील की गयी। इस दौरान पहुंचे कानपुर से आये भाजपा के संगठन मंत्री अतुल अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के पेंच कसते हुए कहा कि कार्यकर्ता आने वाले चुनाव में पूरे दमखम के साथ लग जायें। क्योंकि जनता अब सिर्फ भाजपा को ही सत्ता में देखना चाहती है। अतुल अवस्थी ने कहा कि शीघ्र ही जिले में संयोजक की घोषणा की जायेगी। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। कार्यकर्ताओं को अपने में तेजी लाने का संकेत दिया गया व एक विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा गया।

विधानसभा चुनाव के बाद हुई भाजपा की पहली मीटिंग में पहुंचे कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। सुशील शाक्य ने किसानों का मुद्दा उठाकर केन्द्र सरकार को घेरा। समाजवादी पार्टी पर भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शब्द बाण चलाये।

इस दौरान कायमगंज की चेयरमैन मिथलेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, प्रांशुदत्त द्विवेदी के अलावा अन्य कई वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]