कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी रमेशचन्द्र पुत्र रामगुलाम ने इंदिरानगर निवासी प्रेमी व उसके परिजनों पर पुत्री को ले जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है।
[adrotate banner="3"]
रमेशचन्द्र ने कमालगंज पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीते 15 अप्रैल को इंदिरानगर निवासी हुकुम सिंह पुत्र राजाराम मेरी पुत्री उम्र 17 वर्ष को बहला फुसलाकर ले गया। जिसमें मामनचन्द्र पुत्र राजाराम, राजकुमारी पत्नी मामनचन्द्र, हुकुम सिंह की मां निवासीगण इंदिरानगर कमालगंज ने भी सहयोग किया है। काफी तलाश करने पर भी पुत्री का कहीं पता नहीं चला। बहन नन्हीं बिटिया के घर में रखे 10 हजार रुपये भी साथ ले गयी है।
[adrotate banner="2"]


