विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, सातनपुर मंडी का निरीक्षण

0
13

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बढ़पुर ब्लॉक स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्वाचन के दौरान पोलिंग पार्टियों की रवानगी और वापसी, ईवीएम व निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रखरखाव के लिए स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन से जुड़ी सभी तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाएं। मंडी परिसर में जहां भी मरम्मत या सुधार की आवश्यकता है, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराया जाए। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियों को रवानगी और वापसी के समय किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए यातायात और वाहनों के आवागमन की समुचित व्यवस्था की जाए।डीएम ने विद्युत आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था और वैकल्पिक बिजली के इंतजाम दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय, साफ-सफाई और नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा। मंडी परिसर के भवनों, कमरों, फर्श, दरवाजों, खिड़कियों, दीवारों और छतों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।उन्होंने पोलिंग पार्टियों, अधिकारियों और निर्वाचन में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल चिह्नित करने तथा प्रवेश और निकास के रास्ते व्यवस्थित रखने को कहा, जिससे मतदान के दौरान भीड़ और जाम की स्थिति न बने।पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्ट्रांग रूम और अन्य संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था और पूरे परिसर की निगरानी के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समयसीमा में व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, एसडीएम सदर संजय कुमार, एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मुरलीधर सहित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]