विद्युत रोस्टर बदला: अब रात की नींद व दिन का चैन होगा खराब

0
149

FARRUKHABAD : जनपद में विद्युत व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। एक तरफ लोकल फाल्ट से पूरा दिन उपभोक्ता परेशान रहते हैं तो दूसरी तरफ विद्युत कटौती भी बढ़ा दी गयी है। 18 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार में अब नये रोस्टर के अनुसार शहरवासियों को मात्र 15 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी।

[adrotate banner="3"]

Power Cut2[bannergarden id=”8″]

बदले हुए नये रोस्टर के मुताबिक अब रात की नींद व दिन का चैन दोनो ही खराब होने वाले हैं। अब रात 1 बजे से चार बजे तक विद्युत आपूर्ति नहीं होगी। जिससे गर्मी के इस मौसम में लोगों की नींद हराम होना तय मानी जा रही है। वहीं 8 बजे से 11 बजे तक भी विद्युत रोस्टिंग तय की गयी है। जिससे लोगों को अब बूंद बूंद पानी के लिए भी तरसना पड़ेगा। दिन की यदि बात करें तो भराभर दोपहरी 2 बजे विद्युत काट दी जायेगी, जिसके बाद पांच बजे ही विद्युत की चमक दिखायी पड़ेगी। इसके साथ ही लोकल फाल्ट भी झेलने पड़ेंगे। जिससे अब उपभोक्ताओं को बिजली 13 से 14 घंटे ही मिल सकेगी।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]