विद्युत करेंट लगने से महिला झुलसी

0
126

SHAMSABAD (FARRUKHABAD) : थाना व कस्बा शमसाबाद निवासी प्रदीप शाक्य की पत्नी घर में सफाई करते समय विद्युत करंट लगकर झुलस गयी। हालत गंभीर होने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

शमसाबाद निवासी प्रदीप शाक्य की 45 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी देवी घर में सफाई कर रहीं थी। उसी दौरान दीवार में लगे प्लग को उन्होंने सही करने की कोशिश की। उसमें लगा एक तार महिला को छू गया। जिससे वह तार में ही चिपक गयी। चीखपुकार करने पर परिजनों को पता चला तो विद्युत मैन लाइन बंद करके राजेश्वरी को छुड़ाया। गंभीर झुलसी अवस्था में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]