दूध डेयरी क्षेत्रीय पर्यवेक्षक की मौत

0
140

FARRUKHABAD : सरकारी काम से फर्रुखाबाद आये दूध डेयरी पर्यवेक्षक की मित्र के आवास पर तबियत बिगड़ने के बाद शुक्रवार तड़के लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां कुछ समय बाद उनकी मौत हो गयी।Sugreev Singh copy

[adrotate banner="3"]

तकरीबन एक माह पूर्व फर्रुखाबाद पराग दूध डेयरी से क्षेत्रीय पर्यवेक्षक सुग्रीव सिंह चक्रवर्ती का स्थानांतरण शिकोहाबाद, फिरोजाबाद पराग डेयरी के लिए हुआ था। सुग्रीव सिंह का परिवार इटावा के अजीतनगर में रह रहा था। गुरुवार को सुग्रीव सिंह दूध डेयरी के काम से आये थे। जिसके बाद उन्होंने दूध डेयरी कर्मचारी आज्ञाराम के रिटायरमेंट कार्यक्रम में हिस्सा लिया और वर्तमान में पराग डेयरी फर्रुखाबाद में तैनात क्षेत्रीय पर्यवेक्षक देवशरण के अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर स्थित आवास पर रात में रुके थे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

देवशरण ने बताया कि प्रातः उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। उन्होंने सांस लेने में दिक्कत की बात कही। जिसके बाद प्रातः तकरीबन साढ़े चार बजे उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। जिसके बाद उनकी उपचार के दौरान मौत हो गयी। सूचना मिलने पर उनकी पत्नी निर्मला चक्रवर्ती अन्य परिजनों के साथ लोहिया अस्पताल पहुंचीं।

[adrotate banner="2"]