विद्युत करेंट लगने से फिर एक किसान की मौत

0
82

फर्रुखाबाद: जनपद में जर्जर विद्युत लाइनें आये दिन हादसों को दावत दे रहीं हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों की भ्रष्ट कारगुजारी के चलते आये दिन किसानों की मौत हो जाती है और व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होता। मंगलवार को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम भूड़नगरिया में अपनी मूंगफली की निकाई कर रहा किसान विद्युत करेंट लगने से तड़प तड़प कर मर गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

भूड़नगरिया मोहम्मदाबाद निवासी 25 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र राजबीर मंगलवार को अपनी मूंगफली की निकाई कर रहे थे। सुबह 11 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटकर गिरने से करेंट लग गया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी है। घटना की सूचना पर तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]