विद्युत कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता का घेराव करने पहुंचे व्यापारी

0
136

FARRUKHABAD : बीते कई दिनों से रात में एक बजे से चार बजे तक बिजली कटौती से आक्रोषित व्यापारियों ने जयनरायन वर्मा रोड पर पहुंचकर अधीक्षण अभियंता विद्युत का घेराव करना चाहा। लेकिन वह मौके से खिसक गये।

[adrotate banner="3"]

arun prakash tiwari daduaa - sanjeev mishra bobyनगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल श्यामबिहारी गुट के मोहम्मद इकलाख खान के साथ संजीव मिश्रा बॉबी, व्यापारी नेता अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ दोपहर जयनरायन वर्मा रोड पर स्थित अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय जा धमके। व्यापारी अधीक्षण अभियंता अजय कुमार सैनी का घेराव करना चाह रहे थे। लेकिन व्यापारियों को आता देख वह कार में बैठ कर खिसक गये। आक्रोषित व्यापारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये।

[bannergarden id=”11″]

व्यापारियों ने मांग की कि 1 बजे से 4 बजे तक बिजली कटौती बंद की जाये। अगर बंद न हुई तो व्यापारी बड़े आंदोलन के लिए उतारू होंगे। अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ ने कहा कि रोस्टर न बदला तो व्यापारी बाजार बंदी पर उतारू होंगे। इस दौरान महामंत्री राजू गौतम, गौरव भारद्धाज, आफताब अंसारी, मोहम्मद इरफान, महबूब खान, सरताज खान, मोहम्मद इस्लाम, सदानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]