FARRUKHABAD : केन्द्र सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ आंदोलन कर रही भाजपा के जहानगंज के भाजपा युवा नेता शैलेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला फूंक दिया।
[bannergarden id=”8″]
आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता जहानगंज के मवेषी बाजार के निकट एकत्रित हुए और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। काफी देर प्रदर्शन के बाद मवेशी चौराहे से जहानगंज तक केन्द्र सरकार की शव यात्रा निकालकर जहानगंज चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंक दिया। इस दौरान नवल पाल, सर्वेश कटियार, विवेक बाथम, पीत मुके, जितेन्द्र, सत्येन्द्र राजपूत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


