FARRUKHABAD : पड़ोसी के मकान की दीवार के पास खड़े ग्रामीण के ऊपर अचानक भरभराकर दीवार गिर गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
[adrotate banner="3"]
कमालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दीनारपुर में विद्युत विभाग के एस एस ओ रामशरन का मकान है। उनके मकान का एक दरबाजा वर्षों से नहीं खुला है। शुक्रवार को प्रातः रामशरन बंद दरबाजे को खोल रहे थे तभी अचानक दीवार भरभराकर गिर गयी। जिससे उसका पड़ोसी रामकिशोर पुत्र फकीरेलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामकिशोर को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात ईएमओ डा0 धर्मेन्द्र सिंह ने उपचार शुरू कर दिया।
[bannergarden id=”8″]
[bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


