JNI EXCLUSIVE – ओये टैटू वाले बंदे बाहर जायें

0
122

FARRUKHABAD : सावधान अगर आप आर्मी में नौकरी करने के इच्छुक हैं, अगर आप भर्ती के लिए तैयारी कर रहे हैं, अगर आप भर्ती में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको यह जानकारी आश्चर्य में डाल देगी कि अगर आपके बदन पर किसी प्रकार का टैटू गुदा है तो आपको भर्ती से निकालकर बाहर कर दिया जायेगा।TATU

[adrotate banner="3"]

इन दिनों फतेहगढ़ आर्मी में सैनिक भर्ती चल रही है, जिसके चलते हजारों की संख्या में अभ्यर्थी आर्मी भर्ती में हिस्सा ले रहे हैं। कानपुर, कन्नौज, बनारस, लखनऊ, इलाहाबाद, दिल्ली, राजस्थान सहित अन्य कई जनपदों से अभ्यर्थी प्रति दिन भर्ती रैली में हिस्सा लेने आ रहे हैं। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि सभी योग्यतायें पूर्ण कर लेने के बाद ही उन्हें सिर्फ बदन पर टैटू बना होने की बजह से नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। यह खुलासा भर्ती से निकाले गये एक अभ्यर्थी ने किया। नाम न छापने की शर्त पर उसने बताया कि उसे इस भर्ती से पूर्व ही हाथ की मसल्स पर टैटू गुदा होने की बजह से निकाल दिया गया।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]tatu1
लोहिया अस्पताल में अभ्यर्थी ने अपना टैटू आपरेशन के जरिये हटवा दिया। अभ्यर्थी ने बताया कि टैटू गुदा होने से आर्मी भर्ती होने आये युवक को एचआईवी पाजिटिव मान लेती है। इस बजह से उसे भर्ती से निकाल दिया जाता है। अभ्यर्थी के अनुसार उसने भर्ती की प्रमुख सभी प्राथमिकतायें पूरी कर ली थीं। लेकिन टैटू की बजह से उसे भर्ती से बाहर कर दिया गया।

[adrotate banner="2"]