विद्यालय ने मेधावी छात्रों को दिये पदक

0
163

फर्रुखाबाद: शहर के आवास विकास स्थित यूरो किड्स ज्ञान फोर्ट विद्यालय के 9 मेधावी छात्र छात्राओं को विद्यालय ने पदक देकर सम्मानित किया है।
ओलम्पियाड परीक्षा में जिले के विद्यालय में यूरो किड्स ज्ञान फोर्ट विद्यालय के कक्षा एक के छात्र समरजीत सिंह राठौर, कक्षा 2 के छात्र संघमित्रा, कक्षा 3 की छात्रा सुमेधा, काव्या, प्रगति, छात्र अनल प्रथम रहे। जिन्हें विद्यालय के प्रबंधक विमल राठौर के पिता कैप्टन राजेन्द्र सिंह ने पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा की बच्चे देश का भविष्य है| यूरो किड्स ज्ञान फोर्ट विद्यालय में छात्रों के भविष्य को उज्वल बनाने का पूरा प्रयास किया जाता है| प्रबन्धक विमल राठौर ने बताया की पदक विधालय के मुख्यालय सिंगापुर के द्वारा भेजे गये थे| इस दौरान प्रधानाचार्या जसवीर कौर राठौर व हिमानी शर्मा मौजूद रहीं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]