दूसरे पति से विवाद में महिला ने लगायी फांसी

0
218

फर्रुखाबाद: (जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी महिला सरोजा देवी पत्नी मनोज सिंह ने पति से विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।

[adrotate banner="3"]

बीते तकरीबन 22 वर्ष पूर्व सरोजा देवी का विवाह मनोज के भाई करन सिंह के साथ हुआ था। करन ने तकरीबन आठ वर्ष पूर्व इटावा बरेली हाइवे पर स्थित बघार नाले के निकट बाग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सरोजा का विवाह उसके देवर मनोज सिंह से कर दिया गया था। सोमवार को दोपहर मनोज का सरोजा से विवाद हो गया। जिसके चलते सरोजा ने घर का कमरा अंदर से बंद कर लिया और कमरे के कुन्डे में फंासी पर लटक गयी। सरोजा की पुत्री नेहा ने मां को लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। पुलिस महिला के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।

थानाध्यक्ष ललितेश त्रिपाठी ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा|

[adrotate banner="2"]