विदेश मंत्री ने किया ट्रांसफार्मर का उदघाटन!

0
94

FARRUKHABAD : सांसद निधि से मंजूर कर लगवाये गये ट्रांसफार्मर का रविवार को विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद ने फीता काटकर उदघाटन किया। ट्रांसफार्मर से कई मोहल्लों की बिजली दुरुस्त होगी।SALMAN KHURSEED2

[adrotate banner="3"]

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मोहल्ला चीनीग्रान पहुंचे सलमान खुर्शीद ने आठ लाख रुपये की लागत से रखे गये 400 केबीए के ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया। इससे पूर्व उन्होंने सफेद कबूतर भी उड़ाये। अपनी पत्नी लुईस खुर्शीद के साथ पहुंचे सलमान खुर्शीद ने मोहल्ले के नागरिकों की समस्यायें सुनीं। एसडीओ हरिवरन व जेई अमित शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर की लागत चार लाख 75 हजार व खम्भों व तारों की लागत लगभग सवा तीन लाख रुपये आयी है। सबसे पहले चीनीग्रान की विद्युत व्यवस्था बहाल की जायेगी। जिसके बाद अन्य ओवरलोडिंग वाले मोहल्लों को विद्युत आपूर्ति दी जा सकती है।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]SALMAN KHURSEED - LUIES KHURSEED - EKLAKH

[adrotate banner="2"]