पुलिस भर्ती परीक्षा को डीएम ने कसे अधीनस्थों के पेंच

0
102

FARRUKHABAD : जिलाधिकारी पवन कुमार ने 27 अक्टूबर को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन कर अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में होने वाली किसी भी गड़बड़ी के लिए सम्बंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं की जायेगी।DM PAWAN KUMAR

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष तरीके से परीक्षा का आयोजन कराने के लिए अधिकारी हर तरफ से चौकन्ने रहें। पुलिस अधीक्षक जोगेन्द्र सिंह ने कहा कि परीक्षा के लिए बनाये गये केन्द्रों पर एक सहायक परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापक भी नियुक्त किया जायेगा। जिन परीक्षा केन्द्रों पर 500 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे वहां अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र व्यवस्थाप की व्यवस्था की जायेगी। अधिकारी यह बात भी ध्यान रखें कि कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन परीक्षाकेन्द्र के अंदर न ले जा सके।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए सेन्ट लारेंस सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, मदन मोहन कनौडिया इंटर कालेज, सोनी पारिया इंटर कालेज, माडर्न पब्लिक स्कूल, रस्तोगी इंटर कालेज, डा0 वीरेन्द्र स्वरूप एजूकेशन सेन्टर परीक्षाकेन्द्र बनाये गये हैं। 400 परीक्षार्थियों पर एक दफ्तरी की भी व्यवस्था की जायेगी।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

परीक्षा के बाद केन्द्र व्यवस्थापकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं एवं अन्य स्टेशनरी सेक्टर अधिकारियों को सौंपी जायेगी। सेक्टर अधिकारी अपने सेक्टर के सभी परीक्षाकेन्द्रों से सामग्री संकलित कर अपने जनपद के कोषागार नोडल अधिकारी को उपलब्ध करायेंगे। परीक्षा के समय अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाये। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी आलोक सिंह, एसडीएम सदर राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]