विदेशी धन वापस लाओ के नारे पर राहुल ने मंच छोड़ा

0
117

बांदा| बबेरू कस्बे की जेपी शर्मा इंटर कालेज की जनसभा में रामदेव समर्थकों के विरोध से खीझे राहुल गांधी अधूरा भाषण छोड़कर ही मंच से चले गए। इससे अफरा-तफरी मच गई और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को पुलिस व एसपीजी ने अपने घेरे में ले लिया।

[adrotate banner="3"]

हुआ यह कि राहुल गांधी जनसभा में संबोधन कर रहे थे। आठ मिनट का भाषण हुआ था कि इसके बाद भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मंच के सामने बैरीकेटिंग के पास काले धन पर बोलो विदेशी धन वापस लाओ के नारे लिखे बैनर लगा दिया और चिल्लाने लगे। शोर शराबा सुनकर राहुल ने पुलिस कर्मियों की ओर शांत करने का इशारा किया। सुरक्षा कर्मी व एसपीजी के जवानों ने उन्हें रोका लेकिन वो काले धन पर बोलो जिंदाबाद व मुर्दाबाद के नारे बंद न किया तो राहुल खीझ गए। बीच में ही भाषण बंद कर वे मंच से उतरकर चले गए।

[adrotate banner="2"]