विकास मंच ने फूंका भ्रष्टाचार के रावण का पुतला

0
144

FARRUKHABAD : विजय दशमी पर सोमवार को लंकापति रावण का पुतला फूंकने की तैयारी चल रही है। इससे पूर्व फर्रुखाबाद विकास मंच ने 10 सिरों के भ्रष्टाचारी रावण का पुतला फूंक दिया।rahul jain - shivendra

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद विकास मंच के नगर अध्यक्ष राहुल जैन, उपाध्यक्ष शिवेन्द्र यादव शिब्बू के नेतृत्व में मंच कार्यकर्ताओं ने 10 मुखी रावण का पुतला बनाया। जिसमें भ्रष्टाचार, बेईमानी, अनाचार, दुराचरण जैसे कई कुरीतियों के सिर लगाये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

नेकपुर चौरासी स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट मसेनी चौराहा रोड पर कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचारी रावण का पुतला बनाकर उसे फूंक दिया। इस दौरान गोपाल प्रताप सिंह, राघव राजपूत, जीतू भदौरिया, अमर पाल, मोनू सिंह, अंकित परिहार, सुगंध पाण्डेय, मयंक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

[adrotate banner="2"]