ट्रेनों व बस की छतों पर चढ़कर किया सेना भर्ती में आये युवकों ने सफर, खूब मचाया उत्पात

0
108

FARRUKHABAD : 114 टीए बटालियन जाट रेजीमेंट में भर्ती देखने आये युवकों का उत्पात जारी है। प्रशासन व पुलिस के इन युवाओं को शांत बनाये रखने में पसीने छूट रहे हैं। भले ही यह युवक सेना में भर्ती देखने के लिए आये हैं और अपने को जवान घोषित करने की हर संभव प्रयास में जुटे हैं। लेकिन इनकी हरकतों को देखकर तो एक ही कहावत चरितार्थ होती है ‘‘बालक बंदर एक सुभाऊ, जहां बैठै तहां करै उपाऊ’’।train

[adrotate banner="3"]

सैनिकों की 14 अक्टूबर से शुरू हुई रैली भर्ती अगले 20 अक्टूबर तक चलेगी। जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तराखण्ड के युवा भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आमंत्रित किये गये हैं। लेकिन सेना में भर्ती होने आये इन युवाओं ने भर्ती शुरू होने से एक दिन पूर्व ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। बीती रात जहां युवकों ने एटीएम में तोड़फोड़, सरकारी व प्राइवेट बोर्डो व होर्डिंग की तोडफोड़ की।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
वहीं सोमवार को भर्ती देखने के बाद जैसे ही युवा अपने घरों को वापस लौटे तो एक बार फिर पुलिस प्रशासन को भारी मसक्कत करनी पड़ी। युवक फतेहगढ़ स्टेशन पर ट्रेन की छत पर चढ़ गये। पुलिस के प्रयास के बाद भी किसी कीमत पर युवक छतों से नीचे नहीं उतरे। यही हाल रोडवेज बस स्टेशन पर दिखायी दिया। जहां पर पहले बस पर चढ़ने को लेकर युवकों में झगड़ा हुआ वहीं सवारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टेंपो चालक भी इन भर्ती के लिए आये युवाओं से त्रस्त दिखायी दिये। हालांकि टेंपो चालकों ने दूसरी तरफ कमाई भी खूब की।

[adrotate banner="2"]